मोबाइल पर अश्लील फिल्म लगा महिला से दुष्कर्म, दी ऐसी शर्मनाक धमकी, बहनोई पर आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक युवती ने अपने बहनोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घर आए बहनोई ने अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 10 अक्तूबर को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका बहनोई किसी काम से घर आया।

बहनोई के आने के बाद महिला उसके लिए चाय नाश्ता बनाने के लिए चली गई। चाय लाने के बाद वह बहनोई के साथ बातचीत करने लगी। इसी दौरान बहनोई ने अपने मोबाइल पर अश्लील फिल्म लगाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर बहन को छोड़ने की धमकी देकर फरार हो गया। परिवार वालों के आने के बाद पीड़िता ने सारी बात बताई और फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023