KANKER | अगवा किए कांस्टेबल की 40 दिन बाद नक्सलियों ने की हत्या, पर्चा जारी कर कहा- लाश और हत्या की खबर सुरक्षा कारणों से नहीं दे पाए थे

कांकेर: 28 अप्रैल को नक्सलियों द्वारा अपहरण कर लिए गए कांस्टेबल मनोज नेताम की हत्या कर दी गयी है। आज प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने जवान की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उन्होंने अपने पर्चे में लिखा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से वह जवान की हत्या की खबर देर से दे रहे हैं। वहीं उन्होंने परिजनों को शव न देने की बात भी लिखी है।

मृतक जवान कोर्डकुर्सी थाने में सहायक आरक्षक पद पर पदस्थ था। वह जब घर से डयूटी जाने के लिए निकला तो वह थाने नहीं पहुंचा। जवान की बाइक और चप्पल जंगल में मिली थी। पुलिस ने शक जाहिर किया था कि जवान का अपहरण कर लिया गया है।

आज नक्सलियों ने पर्चा जारी कर कहा है कि उन्होंने मनोज नेताम की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने उस पर मुखबिर होने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह नक्सलियों को नुकसान पहुंचा सकता है। नक्सलियों ने यह भी लिखा है कि उन्होंने मनोज को कई बार पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बच जाता था। 28 अप्रैल को गुरिल्ला दस्ता ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की और फिर उसे मार डाला।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023