BOLLYWOOD | अक्षय कुमार- मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीजर रिलीज, जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म से पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर डेब्यू कर रही हैं। वह राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। 1 मिनट 22 सेकेंड के टीजर में पृथ्वीराज चौहान की बहादुरी की झलक दिखाई गई है। टीजर में दमदार डायलॉग रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं।

धमाकेदार है टीजर
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर के अलावा इसमें संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर और मानव विज अहम भूमिका में हैं। टीजर की शुरुआत युद्ध के मैदान से होती है। साथ ही बैकग्राउंड में डायलॉग चलता है- ‘वतन और वचन के लिए सिर कटाने को तैयार हो, वो सम्राट पृथ्वीराज चौहान होता है, सभी सलामी के लिए तैयार हों… हिंदुस्तान का शेर आ रहा है।‘ फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस को ध्यान रखते हुए 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय ने शेयर किया टीजर
अक्षय कुमार ने टीजर को साझा करते हुए लिखा- श्गर्व और बहादुरी की एक वीर कहानी। सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका निभाने पर गर्व है। यशराज फिल्म के 50 साल होने पर पृथ्वीराज के साथ सेलिब्रेशन,आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

पृथ्वीराज को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने टीवी के सबसे बड़े एपिक शो चाणक्य का निर्देशन किया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023