World | अमेरिका समुद्र के जरिए चीन को घेरने की तैयारी में, भारत के बाद इन देशों के साथ किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली: अमेरिका ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के नौसेनाओं के साथ मिलकर युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। यह अभ्यास दक्षिण चीन सागर के विवादित हिस्से से 4000 किलोमीटर दूरी पर किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तट पर सैन्याभ्यास किया था।

इस तरह दबाव बनाएंगे चीन पर

अमेरिका द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहीं पर भी चीन का नाम नहीं लिया गया है। तीनों देशों के अभ्यास में 12 फाइटर जेट और नौ जंगी जहाजों का उपयोग किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रकार सभी देशों को अपने साथ लेकर अमेरिका चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इस हफ्ते हुए दो अभ्यासों अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया इस साल नवंबर में हिंद महासागर में होने वाले विस्तारित मालाबार नौसेना अभ्यास में भी शामिल हो सकते हैं, जिसका नेतृत्व भारत करेगा।

नौसेना ने बढ़ाई है चौकसी

बताया जा रहा है कि पूर्वी लद्दाख और दक्षिण चीन सागर में चीन काफी आक्रमक रूख में है। इसलिए ऐसे वक्त में पड़ोसी देशों के साथ युद्धाभ्यास जरूरी हो गया था। चीन की चैकसी को देखते हुए भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपने निगरानी अभियान तथा परिचालन तैनाती को बढ़ा दिया है। सेना उन क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान दे रही है, जहां चीन का सामना अक्सर होता है। आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने पिछले महीने जापान की नौसेना के साथ भी इसी तरह का अभ्यास किया था। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023