App Strike | प्रतिबंध पर टिकटॉक इंडिया ने किया ये ट्वीट ; पढिये यहां..

नई दिल्ली: सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा 59 App पर पाबंदी लगाने के बाद शॉर्ट वीडियो बनाने वाला चीनी App Tik Tok एपल App store और गूगल Play store से हट गया है।  सरकार द्वारा बैन लगाने के 12 घंटे के भीतर भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय App Tik Tok गूगल Play store और एपल के App store से हटा दिया गया है। कल देर रात तक Tik Tok एप दोनों स्टोर्स पर मौजूद थे मगर अब यह दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रतिबंध पर टिकटॉक इंडिया ने किया ये ट्वीट

प्रतिबंध पर टिकटॉक इंडिया ने ट्वीट करके कहा है कि सरकार द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध अस्थायी है। कंपनी सरकार के साथ इस मसले पर बात कर रही है। हम भी इस मामले पर अपना पक्ष रख रहें है।

टिकटॉक इंडिया के प्रमुख निखिल गांधी ने कहा, ‘सरकार ने 59 एप्स पर अंतरिम प्रतिबंध लगाया है जिनमें टिकटॉक भी शामिल है। हम इस प्रतिबंध के लिए सरकार से जल्द ही बात करने वाले हैं। टिकटॉक हमेशा की तरह डाटा और प्राइवेसी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। हम भारतीय यूजर्स का डाटा चीनी या किसी अन्य सरकार के साथ साझा नही करते हैं।’

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023