BACHELI | कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब हर शुक्रवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन


शैलेन्द्र ठाकुर

दंतेवाड़ा : वैश्विक महामारी कोरोना के चलते उपजे संक्रमण के खतरें को कम करने लौहनगरी बचेली में अब हर शुक्रवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। नगरपालिका प्रशासन एवं बचेली व्यापारी संघ के द्वारा सप्ताह में एक दिन सम्पूर्ण लॉक डाउन का दिन निर्धारित किया गया है। इस दिन केवल आवश्यक सेवाओ जैसे चिकित्सा आपातकाल एवं दूध सब्जी इत्यादि को छूट रहेगी।नगरपालिका अध्यक्ष पूजा साव के मुताबिक पालिका और व्यापारी संघ ने इस पर सहमति जताई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023