Trending | बैंक कर्मचारी ने 37 दिन में एक ही लड़की से 4 बार की शादी, 3 बार दिया तलाक, अब अदालत पहुंचा मामला

नई दिल्ली: ताइवान में एक ऐसा अजीब केस सामने आ रहा है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां एक बैंक कर्मचारी ने एक ही महिला से 37 दिन के अंदर 4 बार शादी की और उसे 3 बार तलाक दे दिया। अब दोनों अदालत पहुंच गए हैं।

मिजह जानकारी के अनुसार यह शख्स बैंक में कलर्क है और जब उसने शादी के लिए छुट्टी मांगी तो उसे केवल 8 दिन की ही छुट्टी मिली। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी छुट्टी खत्म हो गयी। उसने अपनी छुट्टी बढाने के लिए एक तरकीब निकाली और अपनी नवविवाहिता को तलाक दे दिया। ताकि वह दुबारा शादी कर सके और उसे पेड लीव मिल सके।

इस शख्स ने 37 दिनों के अंदर अपनी ही पत्नी से चार बार शादी की और 3 बार तलाक दे दिया। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सीधे अदालत पहुंच गया। बैंक ने जब अगली बार पेड लीव देने से मना कर दिया तो शख्स ने ताइपे सिटी लेबर कोर्ट में शिकायत दर्ज की और बैंक पर लेबर लीव के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया।

कानून के अनुसार कर्मचारियों की शादी पर उसे 8 दिन की पेड लीव मिलना अनिवार्य है। इस शख्स ने 4 बार शादी की इसलिए उसे 32 दिनों की पेड लीव मिलनी चाहिए थी। बैंक ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की। जिस पर कोर्ट ने कहा कि क्लर्क ने छुट्टी लेने के लिए जो तरीका अपनाया वो गलत है। लेकिन कानून में यह नहीं लिखा है कि छुट्टी लेने के लिए एक ही व्यक्ति दुबारा या अधिक बार शादी नहीं कर सकता।

कोर्ट ने क्र्लक को छुट्टी न देने के एवज में बैंक पर 700 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उस शख्स को बैंक ने नौकरी से निकाला या नहीं। पर अभी तक छुट्टी लेने के लिए बनाया गया ये सबसे बड़ा नाटक साबित हुआ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023