BILASPUR | बलात्कार का आरोपी निकला कोरोना संक्रमित, सिविल लाइन थाना कंटेनमेंट जोन घोषित

बिलासपुर: सिविल लाइन थाना में बीती शाम बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी कोरोना संक्रमित पाया गया है । रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके बाद थाने में पदस्थ कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं थाने को सील कर कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है।

आरोपी के संक्रमित पाए जाने के बाद अब पुरे थाना स्टाफ की कोरोना जांच कराई जा रही है। इसके अलावा थाने को बंद कर बाहर से संचालित करने को कहा गया है। थाना बंद होने का यह बिलासपुर में दूसरा मामला है। इसके पहले पचपेड़ी थाना में एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके चलते स्टाफ के 14 सुरक्षाकर्मियों को क्वारेंटाइन के लिए भेजा गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023