MUNGELI | प्रेम कहानी में विचित्र मोड़, शादी के लिए प्रेमी युगल पहुंचा पुलिस के पास, थाना प्रभारी ने परिजनों को मनाया

मुंगेली: यह कहानी बिल्कुल फिल्मी जैसी मालूम होती है। प्रेम में पागल दो युवा शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं लेकिन परिजन विलेन बनकर खड़े हो जाए। यहां प्रेमी युगल ने हार न मानते हुए एक अजब रास्ता अपनाया। वे शादी की रजामंदी पाने के लिए पुलिस के पास पहुंच गए। थाना प्रभारी ने मामले को समझते हुए दोनों के परिजनों को समझाया और सभी की उपस्थिति में प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गया।

मामला थाना सरगांव के त्रिभुवनपुर का है। भोला कुर्रे का प्रेम संबंध कीर्ति घृतलहरे से था पर दोनों के माता-पिता इस शादी को लेकर राजी नहीं थे। वे दोनों घर से भाग गए और दूसरे राज्य में काम करने लगे। लाॅकडाउन होने पर वह जब घर आए तो परिजनों का रवैया नहीं बदला। इस बीच कीर्ति गभर्वती हो गयी और थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी कहानी बतायी।

सरगांव के थाना प्रभारी ने भोला और कीर्ति के परिजनों को समझाया और वे मान गए। आपसी मनमुटाव को दूर करते हुए सामाजिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी भी हो गयी। भई इसे ही तो कहते हैं हैप्पी एंडिंग।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023