BJP महिला मोर्चा नेत्री की FB पोस्ट: मुस्लिम माताओं और बहनों का ‘सम्मान लूटा जाना चाहिए’, पद से हुई निष्कासित

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नेता एक फेसबुक पोस्ट करने के बाद विवादों में घिर गयीं। जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के रामकोला का है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नेता सुनीता सिंह गौड़ को कथित रूप से मुस्लिम विरोधी एक फेसबुक पोस्ट को लेकर उनके पद से हटा दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि हिंदू पुरुषों को मुस्लिम घरों में घुसना चाहिए और उनके महिलाओं का बलात्कार करना चाहिए। गौड़ ने लिखा था, ‘इसका एक ही उपाय है। 10 हिंदू भाई एक साथ मिलकर इनकी बहन और इनकी मां के साथ खुलेआम सड़क पर बलात्कार करें, फिर उसे काट के खंभे में टांग के बीच बाजार में टांग दें। पत्थर का जवाब पत्थर से ही देना पड़ेगा।’ उन्होंने यहां तक कहा कि मुस्लिम माताओं और बहनों का ‘सम्मान लूटा जाना चाहिए’ क्योंकि भारत की रक्षा करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टिप्पणी को फेसबुक से हटा लिया गया है। हालांकि, पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023