BREAKING: जय श्रीराम कहा और दाग दी तीन गोलियां; जामिया नगर के बाद अब शाहीन बाग में भी फायरिंग, आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के जामिया इलाके में सीएए प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि एक और हथियारबंद व्यक्ति ने शाहीन बाग में गोलियां चला दी हैं।

पिछले दिनों एक विरोध मार्च पर एक नाबालिग लड़के ने गोली चलाई थी जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया था। लड़के को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। ठीक उसी तरह आज एक अन्य व्यक्ति ने शाहीन बाग इलाके में गोलियां चलाईं है। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक महीने से स्थानीय लोग डेरा डाले हुए हैं।

जय श्रीराम और दाग दी गोलियां

शाहीन बाग में गोलिया चलाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। फायरिंग करने वाले लड़के का नाम कपिल बताया जा रहा है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा, “इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।” कपिल दिल्ली के दल्लूपुरा का रहने वाला है। शाहीन बाग में मौजूद एक प्रदर्शनकारी शहनवाज ने बताया कि गोली चलाने से पहले उसने जय श्रीराम के नारे लगाए थे। इसके बाद उसने तीन फायर किए।  

दिल्ली डीसीपी, चिन्मय बिस्वाल के अनुसार, बंदूकधारी ने सीधे गोली चलाने के बजाय हवाई फायरिंग की। आवाज सुनते ही पुलिस ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और उसे पकड़ लिया।

जामिया नगर की तर्ज पर घटना को अंजाम

हालांकि जामिया नगर में गोली चलाने वाले शख्स ने जिस तरह पहले से तैयारी की थी वैसी कोई बात अभी समाने निकलकर नहीं आई है। जामिया हमलावर की फेसबुक पोस्ट से पुलिस को पता चला था कि उसने इस घटना को अचानक अंजाम देने के लिए कई दिन पहले इसकी तैयारी की थी। गोलीबारी से पहले आरोपी ने फेसबुक लाइव भी किया था। फेसबुक पर उसने लिखा था कि वह चंदन का बदला लेने जा रहा है। 2018 में गणतंत्र दिवस पर यूपी के कासगंज जिले में सांप्रदायिक झड़प के दौरान चंदन गुप्ता नाम के लड़के की हत्या कर दी गई थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023