ACCIDENT | प्रवासी मजदूरों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 2 की मौत और आधा दर्जन से ज्यादा घायल

ग्वालियर: प्रवासी मजदूरों को लेकर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गयी। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों की यह बस दिल्ली से छतरपुर जा रही थी। जौरसी घाटी के पास डिवाइडर से टकराकर बस पलट गयी। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गयी। बस का कांच तोड़कर लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचायी। बताया जा रहा है कि बस में 200 से अधिक यात्री सवार थे। मजदूरों ने बताया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी।

मजदूर निवाड़ी के आस-पास रहते थे। लाॅकडाउन शुरू होने के पहले वह दिल्ली से छतरपुर जा रहे थे। आशंका जताई जा रही थी कि बस के नीचे और भी मजदूर दबे हो सकते हैं। क्रेन की सहायता से बस को उठवाया गया और मृतकों के शव निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023