KORBA | बोलेरो का पीछा करते हुए जवान ने दागी अंधाधुन गोलियां, एक युवक जख्मी, जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा: गेवरा खदान की पेट्रोलिंग पार्टी ने बोलेरो जीप का पीछा करते हुए अंधाधुन गोलियां चला दी। जवानों द्वारा दागी गयी गोलियों से एक युवक जख्मी हो गया है, जिसमें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है शुक्रवार की रात जब पेट्रोलिंग पार्टी गश्त कर रही थी तभी उन्हें एक जीप खदान में प्रवेश करते हुए दिखी।

जवानों ने जीप को रोकने का प्रयास किया लेकिन जीप में सवार लोग भागने लगे। पेट्रोलिंग पार्टी ने उस जीप का पीछा किया और उस पर अंधाधुन 6 राउंड फायर कर दिए। जीप सवार एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जवानों को पास आता देख जीप मंे सवार लोग गाड़ी और अपने घायल साथी को छोड़कर भाग निकले। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एडिशनल एस.पी.कीर्तन राठौर, सीएसपी खोमन सिन्हा सुबह से ही दीपका थाना पहुंचकर इस घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं।

पुलिस ने बताया कि जीप में सवार लोग कबाड़ चोर हैं जो खदान से स्क्रैप चोरी करने आए थे। सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी ने उनका पीछा किया और सीआईएसएफ की तरफ से किये गये गोली से एक युवक घायल हो गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023