Chhattisgarh News | BSF का वाहन पलटा, 15 जवान घायल, पांच की हालत गंभीर

Chhattisgarh News | कांकेर : कांकेर और नारायणपुर के सीमावर्ती गांव कुम्हारी में बीएसएफ 162वीं वाहिनी का निजी वाहन पलटने से 15 जवान घायल हो गए हैं। जिसमें 4 जवानो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में तैनात BSF जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दोपहर करीब 12 बजे रावाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी गांव के पास वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023