JAGDALPUR | मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में लिया बुजुर्गों का आर्शीवाद, सियान वाटिका में फिजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ, फिजियोथेरेपी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखा कर के किया रवाना

जगदलपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आशीर्वाद लिया। यहां पर निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए प्रारंभ किए जा रहे फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किए।

इस फिजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले अन्य वृद्धों को भी फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आज यहां फिजियोथेरेपी ऑन व्हील की सौगात भी दी। इसके माध्यम से जिले भर के वृद्धजनों और जरूरतमंदों को फिजियोथेरेपी की घर पहुंच सुविधा प्रदान करने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। वृद्धाश्रम की सोनादई ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री के साथ फिजियोथेरेपी ऑन व्हील का फीता भी काटी।

ज्ञात हो कि आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) जगदलपुर के धरमपुरा-01 में जुलाई 1998 से संचालित की जा रही है। सियान वाटिका को समाज कल्याण से पोषित और रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा है यहां वर्तमान में 15 निराश्रित वृद्धाएं रह रही हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चैबे, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी और श्री संतराम नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कमिश्नर श्री जीआर चुरेंद्र, आईजी बस्तर श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित गणमान्यजन प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023