15 जून से सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी क्लासेस, दूरदर्शन के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाया जाएगा, सरकार ने जारी किया आदेश

भोपाल: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 जून से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। कक्षा नवमीं से लेकर बारहवीं तक के बच्चों को पढाया जाएगा। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले 4 महीनों से ऑनलाइन क्लासेस को भी बंद कर दिया गया था। जिसे फिर शुरू किया जा रहा है।

प्रदेश के करीब 5 से 6 लाख बच्चे ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। छात्रों को व्हाट्सअप ग्रुप पर ऑडियो वीडियो भेजा जाएगा। इसके साथ ही डीजी लिप और दूरदर्शन के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाया जाएगा। 15 जून से 30 जून तक कक्षा 12वीं के लिए सुबह 8 से 9, 10वीं के लिए 9ः30 से 10ः30 के लिए समय निर्धारित किया गया है।

1 जुलाई से नवमीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम भी प्रसारित किया जाएगा। कक्षा 12वीं सुबह 8 से 9, 10वीं के लिए 9ः30 से 10ः30, 11 वीं के लिए 11ः30 से 12ः30 और 9वीं के लिए 12ः30 से 1ः30 बजे तक प्रसारण किया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023