RAIPUR | चिटफंड निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि CM भूपेश बघेल ने की जारी, कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम कर वसूल की गई है राशि

रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राशि जारी की। सीएम बघेल ने 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस की है। सीएम निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निवेशकों को यह राशि जारी की।

बता दें कि यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम कर वसूल की गई है। इससे पहले राजनांदगांव में 16796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रूपये वापस किये गए थे। वहीं आज वापस की गई 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि को मिलाकर राजनांदगांव जिले में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि निवेशकों को वापस लौटाई जा चुकी है

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण भी उपस्थित रहे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023