RAJNANDGAON | सीएम भूपेश बघेल ने शिवराज सरकार को घेरा, कहा- बहुमत न होने के बावजूद बनायी सरकार, हमें नैतिकता न सिखाएं शिवराज

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार पर जाने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व भाजपा पर हमला बोला। भूपेश ने कहा कि भगवा रंग सर्वोच्च त्याग का परिचायक है। साधु-संतों का भगवा रंग है। भाजपा वाले कौन से त्याग किए हैं। एक भी भाजपाई बता दें। भाजपा के लोग पाने के लिए भगवा धारण कर रहे हैं। हड़पने के लिए भगवा धारण किए हैं। शिवराज सिंह अनैतिक तरीके से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। 

सीएम भूपेश ने कहा कि हमारे कांग्रेस के झंडे में भी भगवा रंग है। पहला भगवा, दूसरा सफेद, तीसरा हरा और फिर चरफा। ये हमारा प्रतीक है। हमारा रिप्रजेंटेशन पूरे देश और समाज का है। भाजपा के लोग भी अपने झंडे में हरा रंग रखे हुए हैं। उनके झंडे में सफेद यानि शांति का रंग गायब है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के लोग अशांति फैलाते हैं। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को साल्हेवारा व गंडई में कहा था कि भगवा उतारकर कुचलने का काम करते हो। इस संस्कृति को कोई कुचल नहीं पाया। यह संस्कृति कल भी थी, आज भी है और कल भी रहेगा। 

शिवराज अनैतिक तरीके से मुख्यमंत्री बने
सीएम शिवराज सिंह ने कहा था कि भूपेश बघेल के सपने में डॉ. रमन सिंह दिखते हैं और वे काल्पनिक सपना देखते हैं कि रमन को पुलिस पकड़कर ले जा रही है। इस पर सीएम भूपेश बघेल ने हंसते हुए कहा कि अब तक सपने में मुझे डॉ. रमन सिंह देखते रहे हैं और अब शिवराज सिंह भी मुझे सपने में देख रहे हैं। उन्हें भी दहशत आ रहा है। सीएम ने कहा कि वैसे भी शिवराज सिंह अनैतिक तरीके से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बहुमत तो था नहीं। किस तरह सत्ता हड़पे। कोरोनाकाल में लोगों की जान जोखिम में डाले। सत्ता लोलुप शिवराज सिंह हमें नैतिकता न सिखाएं।

शिवराज से भी झूठ बुलवा रहे भाजपा नेता
छुईखदान में भाजपा के झंडे उतारने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा झंडे उतारे जा रहे थे। इसमें कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। भूपेश ने कहा कि भाजपा के लोग कितना झूठ बोलते हैं। कांग्रेस सरकार झंडे उतरवा रही है। खुद झूठ बोल रहे हैं और शिवराज से भी छूट बुलवा रहे हैं। बघेल ने कहा कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं या होते हैं। वहां चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग का आदेश चलेगा। ये लोग निर्वाचन आयोग को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। डेढ़ दशक तक प्रदेश में सरकार में रहने वाली भाजपा की कथनी और करनी सब जान गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023