DHAMTARI | कलेक्टर ने जन्माष्टमी के सामूहिक आयोजन पर लगाई रोक, श्रीराम हिन्दू संगठन अड़े, बोले- मटकी फोड़ का आयोजन होगा, नही मानेंगे आदेश, तैयारी शुरू

विजय देवांगन
धमतरी: आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। श्री राम संगठन ने तैयारी भी कर ली है, लेकिन 29 अगस्त को देर-शाम कलेक्टर पीएस एल्मा ने एक आदेश जारी कर सामूहिक मटकी फोड़ आयोजन पर प्रतिबंध लगा दी।यह खबर सोशल मीडिया में आई, तो श्री राम हिन्दू संगठन के सदस्यों में आक्रोश पनप गया। रविवार रात 8.30 बजे संगठन की बैठक हुई। पदाधिकारी मोनू साहू, प्रतीक सोनी ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि आयोजन घड़ी चौक के अलावा वार्डों में सार्वजनिक रूप से होगा। आयोजन पर रोक लगाने या कार्रवाई की स्थिति में उग्र आंदोलन भी किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।


35 फीट ऊंचाई पर मटकी फोडे जाएंगे
शहर के घड़ी चौक में श्रीराम हिंदू संगठन द्वारा दही हांडी लूट महोत्सव होगा। आज रात करीब 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। क्रेन की मदद लेकर 35 फीट की ऊंचाई पर मटकी बांधी जाएंगी। यह मटकी फोड़ने 15 टोलियां पंजीकृत हो गई हैं। दूसरी मटकी 15 फीट उपर पाइप के सहारे रखी जाएगी। 2 साल बाद उत्सव मनाने के कारण युवाओं में खूब उत्साह है। मटकी फोड़ने पर प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए है। द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए हैं। आयोजन स्थल पर आतिशबाजी भी हाेगी।


कलेक्टर ने जारी किया यह आदेश
कलेक्टर पीएस एल्मा ने 29 अगस्त की शाम आदेश जारी किया है। आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रमण की दर पूर्व से कम हुई है, लेकिन जन स्वास्थ्य तथा लोक हित को ध्यान में रखते हुए 30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सामूहिक महोत्सव का आयोजन मटका फोड़ पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023