CONTROVERSY | कांग्रेस के नेता ने कहा- BJP के नेता राम मंदिर के नाम पर चंदा लेकर शराब पीते हैं, मचा बवाल

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है और उसके लिए देशभर में चंदा भी इकट्ठा किया जा रहा है। लेकिन अब इसी चंदे को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक कांतिलाल भूरिया ने चंदे को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसपर विवाद हो गया। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि बीजेपी वाले दिन में राम मंदिर के नाम पर चंदा लेते हैं और रात को शराब पीते हैं। इसी को लेकर अब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने अपने एक बयान में कहा कि बीजेपी का लंबे वक्त से यही नारा है कि मंदिर बनाना है, अब से पहले भी करोड़ों रुपये इकट्ठा किया गया। लेकिन उसका हिसाब नहीं दिया गया है। आजकल बीजेपी के नेता घर-घर जा रहे हैं, पैसा इकट्ठा कर रहे हैं और शाम को दारू पी रहे हैं लेकिन बात भगवान राम का मंदिर बनाने की कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस विधायक के इस बयान पर टिप्पणी की। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांतिलाल भूरिया राम भक्तों को बदनाम ना करें और चैन से राम मंदिर का निर्माण करने दें। बीजेपी नेता ने कहा कि चंदे का पूरा हिसाब ट्रस्ट द्वारा रखा जा रहा है। कांग्रेस के ही दिग्विजय सिंह ने भी चंदा दिया है, तो कांतिलाल भूरिया उसपर क्या कहेंगे।

मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि मजारों के नाम पर जो चंदा मांगा जाता है वह देश विरोधी गतिविधियों में लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांतिलाल भूरिया शराब की बात नहीं करें तो अच्छा है क्योंकि वह बेहतर जानते होंगे उनकी पार्टी में कौन कितने पैग लगाता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023