कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा को 50 सीटों से ज्याद मिली, तो खुद का मुंह कर लूंगा काला

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर नगर परिषद में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। नेतागण प्रचार प्रसार के लिए नरवर पहुंच रहे हैं। बीते रोज कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया नरवर प्रचार-प्रसार के लिए नरवर पहुंचे। जहां फूलसिंह बरैया ने दावा किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। इतना ही नहीं, बरैया ने कहा कि अगर भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें मिल जाए तो वह खुद अपने हाथ से भोपाल के राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लेंगे। फूल सिंह बरैया ने कहा कि यह बात उनके द्वारा लिखित तौर पर भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने यह बात शिवपुरी में नरवर में होने वाले नगर परिषद के चुनावों के प्रचार प्रसार के दौरान कही।

दरअसल कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने नरवर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे थे। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा, श्50 सीटों से ज्यादा पर भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो मैं भोपाल स्थित राजभवन के सामने अपना मुंह काला करूंगा। कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल न गिराएं। कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा रखें और भाजपा को उखाड़ने के लिए काम करें।

…तो डच् में एकतरफा सरकार बनाएगी कांग्रेस
बरैया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एससी, एसटी ओर मुसलमान का वोट यदि कांग्रेस को मिल जाए तो कांग्रेस मध्य प्रदेश में एकतरफा सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। उन्होंने कहा, श्पिछली बार जब कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी तो कांग्रेस को 1 करोड़ 30 लाख वोट मिले थे, जबकि मनोबल कमजोर होने के कारण एससी, एसटी और मुसलमानों के काफी कम वोट पार्टी के खाते में गए थे। अगर इनका मत जो प्रदेश में 2 करोड़ 36 लाख है, ये सभी कांग्रेस को मिल जाएं तो भाजपा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023