AMBIKAPUR | कांग्रेसी नेता ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की, कुछ दिनों पहले महिला को चांटा मारकर आए थे सुर्खियों में

अंबिकापुर: अंबिकापुर के कांग्रेस नेता ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गंभीर हालत में वह अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उन्होंने एक महिला को चांटा मारा था, जिसके बाद वह आत्मग्लानि में थे इसलिए ये कदम उठाया है।

कांग्रेस नेता का नामक अनिमेष सिन्हा है। वह सरगुजा जिला कांग्रेस के सचिव हैं, आज उन्होंने चूहामार दवाई खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह अम्बिकापुर मेडिकल काॅलेज भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले अनिमेष सिन्हा ने पड़ोस में रहने वाली महिला से सर्किट हाउस में मारपीट कर थी। जहर सेवन के बाद होश मे आए कांग्रेसी नेता ने सरगुजा और कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि सर्किट हाउस मे पुलिस की शह पर पड़ोसी महिलाओं ने मुझ पर हमला किया था।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और अनिमेष का संबंध है और वह उसकी शादी नहीं होने दे रहे थे। महिला की लड़की को अनिमेष ने रायपुर में रखा हुआ है। वहीं अनिमेष ने इस मामले में कहा है कि लड़की और उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता है। वह लड़की की शादी विदेश में रहने वाले लड़के से करना चाहते हैं और वह इस शादी के खिलाफ है। इसलिए वह केवल अपनी बहन की मदद कर रहे हैं।

जहर सेवन करने से पहले नेता ने फेसबुक में पोस्ट किया था कि वह भगवान भोले नाथ के पास जा रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023