DURG | चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को करना पड़ा विरोध का सामना, लोगों ने कहा- वापस जाओ, जानिए आखिर क्या है मामला

दुर्ग: नगरीय निकाय चुनाव में कई जगहों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को वार्ड नंबर-34 में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को विरोध झेलना पड़ा। देवेंद्र यादव कांग्रेस प्रत्याशी राजेश चौधरी के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय मुद्दों को लेकर लोग वहां जनप्रतिनिधि पर भड़क गये। हालांकि विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने विधायक और पूर्व महापौर देवेंद्र यादव वापस जाओ के नारे लगाने लगे।

हालात बिगड़ता देख कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी वहां से वापस लौट गये। लोगों का कहना है कि स्थानीय विधायक व पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने वार्ड के  लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया।  यहां समस्याओं का अम्बार है उनसे कई बार समस्याओं के बारे में अवगत भी कराया गया लेकिन कभी इस वार्ड में झाखने तक नहीं आये और न ही समस्या का समाधान नहीं किया।

वार्ड नंबर 34 में लोगोंने नाली, सड़क को लेकर कई दफा निगम में शिकायत की थी, लेकिन कहीं से भी मांगों पर विचार नहीं किया गया, जिसके बाद चुनाव के वक्त वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद वार्डवासियों ने भिलाई नगर विधायक व पूर्व महापौर देवेंद्र यादव को समस्याएं गिनाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने भी वार्ड नंबर 37 में लोगों ने विरोध जताया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023