हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अब निर्णायक बढ़त की ओर, सीएम भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश जाएंगे, क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए लगाया है

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अब निर्णायक बढ़त की ओर है। हिमाचल प्रदेश के चीफ ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस ने क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए लगाया है। सीएम भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश जाएंगे। हालांकि अभी विधायकों को छत्तीसगढ़ लेकर आने के संबंध में कोई सूचना नहीं है। सीएम बघेल ने कहा है कि फिलहाल रायपुर लेकर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में चर्चा है कि चंडीगढ़ के किसी होटल में ले जाया जा सकता है।

प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सराज सीट से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वहीं, मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर भाजपा के राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। यहां 10 में 5 सीटें भाजपा ने जीत ली हैं, जबकि 5 अन्य सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है।

इधर, हिमाचल प्रदेश में हर बार 45 से 75% मंत्रियों के चुनाव हारने का ट्रेंड इस बार भी सच होता दिखाई दे रहा है। 11 में से 7 मंत्री कांटे के मुकाबले में फंसे हैं। दो मंत्रियों की तो सीट भी बदली गई। इनमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी सीट की जगह कसुम्पटी से और वनमंत्री राकेश पठानिया को कांगड़ा जिले की नूरपुर सीट की जगह फतेहपुर से उतारा गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023