Janjgir | युवतियों की नहाते हुए अश्लील Video बनाते हुए पकड़ा गया सांसद का कुक, शोर मचाने पर पड़ोस के मकान जा घुसा

जांजगीर-चांपा: भाजपा सांसद गुहाराम अजगल्ले के कुक को युवतियों की अश्लील वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वह पड़ोस के मकान में घुसकर युवतियों की वीडियो बना रहा था, तभी युवतियों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। कुक डर कर पड़ोस के मकान में छुप गया, जहां युवतियों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद गुहाराम अजगल्ले शिवराम काॅलोनी में रहते हैं। वहीं दो मकान के बाद प्राइवेट स्कूल का महिला स्टाफ रहता है। वहां शुक्रवार को जब एक युवती नहा रही थी तो उसे रौशनदान में नीली रौशनी और किसी के हाथ और मोबाइल होने का अहसास हुआ। जब युवती ने शोर मचाया और बाहर निकलकर अपने साथियों को इस बारे में जानकारी दी।

जब सभी महिला साथी ढूंढने निकले तो पड़ोस के मकान से एक युवक भागता दिखाई दिया। युवतियों ने उसका पीछा किया तो वह पड़ोस के मकान में घुस गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। युवती ने बताया कि रौशनदान से उसने गोल्डन कलर का मोबाइल देखा था। जब पुलिस मकान पर पहुंची और कुक को बाहर निकाला तो उसके हाथ में भी गोल्डन कलर का मोबाइल था।

युवक ने अपना नाम दिलीप साहू बताया और कहा कि वह सांसद के घर कुक का काम करता है। उसने बताया कि चूंकि घर आपस में सटे हुए हैं इसलिए वह छत के रास्ते स्टाफ के घर तक पहुंचा। फिर नीचे उतर कर रोशनदान से वीडियो बना रहा था। उन्होंने बताया कि इन दिनों सांसद अपने निवास में नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023