MUNGELI | शासकीय हाई स्कूल में कोरोना ब्लास्ट, छात्रों व शिक्षको समेत 32 लोग कोरोना पॉजीटिव

मुंगेली: मुंगेली के शासकीय हाई स्कूल में कोरोना ब्लास्ट हुआ है, जिसके बाद स्कूल को बंद करवाना पड़ा हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली के पथरिया विकास खण्ड में सन्चालित शासकीय हाई स्कूल पथरिया में छात्रो व शिक्षको समेत 32 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

जिसके बाद स्कूल को 2 फरवरी तक के लिये बंद कर दिया गया हैं। जिले के अन्य दो ब्लाक मुंगेली व लोरमी में स्कूल पूर्व से ही दो फरवरी तक बंद है। पथरिया ब्लाक के स्कूल खुले थे। सभी संक्रमितो को होम आइसोलेट कर ईलाज किया जा रहा हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023