CORONA BREAKING : रायपुर में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

रायपुर : अभी अभी राजधानी रायपुर में पांच नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिलने की खबर सामने आई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। मिली जानकारी अनुसार आज मिले दो पॉजिटिव मरीज अस्पताल से जुड़े हुए हैं। वही 3 पॉजिटिव मरीज आम नागरिक होने की जानकारी मिली हैं। अम्बेडकर अस्पताल में एक डॉक्टर और एक वार्ड बॉय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही रायपुर के बिरगांव इलाके से 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों प्रवासी श्रमिक हैं। वही पांचवां मरीज खरोरा से है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023