OMG | कोरोना से 10 गुना ज्यादा खतरनाक वायरस मिला मलेशिया में, वैक्सीन भी नहीं बचा पाएगा जान

नई दिल्ली: मलेशिया में एक नए प्रकार के वायरस की दस्तक हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस चीन के वुहान में पाए गए सबसे खतरनाक कोविड के प्रकार से 10 गुना घातक है। मिली जानकारी के अनुसार यह वायरस सबसे पहले भारतीय मूल के एक रेस्त्रां मालिक में देखा गया था, जिसे मलेशियाई सरकार ने होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने के आरोप में पांच महीने जेल और जुर्माना की सजा सुनाई थी।

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च ने सिवागंगा क्लस्टर मलेशिया में D614G प्रकार के वायरस को ढूंढा है। सोशल मीडिया के जरिए मलेशिया के स्वास्थ्य महानिदेशक दातुक डॉ. नूर हिशाम अब्दुल्ला ने इसके बारे में सभी को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि D614G म्यूटेशन पहली बार जुलाई में देखा गया था। यह इतना खतरनाक है कि दुनियाभर में वैक्सीन पर चल रहे शोध भी इसका खात्मा नहीं कर सकते। कई रिसर्च में कहा गया है वायरस के इस रूप पर कोई भी मौजूदा वैक्सीन प्रभावी नहीं है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह श्वसन मार्ग में अधिक वायरल और संक्रामक प्रतियां पैदा करता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ज्यादा खतरनाक तरीके से फैल सकता है। D614G को इस वायरस का सुपर स्प्रेडर कहा जा सकता है। यह अन्य व्यक्तियों कों 10 गुना अधिक तेजी से संक्रमित कर सकता है। विशेषज्ञों की माने तो सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों और जारी प्रयासों से यह काबू में है, लेकिन एक बार यदि इस वायरस का प्रसार विस्फोटक रूप में फैल गया तो इसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

मलेशिया के स्वास्थ्य महानिदेशक ने जनता से अपील की है कि जनता को सतर्क रहना चाहिए और मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई जैसे तमाम एहतियात बरतनी चाहिए। कारण कि मलेशिया में पाए गए कोरोना के D614G म्यूटेशन को आम वायरस नहीं कहा जा सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023