BILASPUR | सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी की कोरोना रिपोर्ट आयी पाॅजीटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप


बिलासपुर: हत्या के मामले में सजा काट रहे अपराधी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद जेल प्रशासन की नींद उड़ गयी है। सेंट्रल जेल में जैसे ही अपराधी के रिपोर्ट की खबर मिली, उसे तुरंत ही एक अलग सेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

100 कैदियों के साथ रह रहा था पाॅजीटिव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल के अंतिम बैरक में रहने वाले इस कैदी ने 3 दिन पहले अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उसकी रिपोर्ट पाॅजीटिव आते ही जेल प्रशासन में हड़ंकप मच गया। उसे एहतियात के तौर पर दूसरे सेल में शिफ्ट किया गया है। पर उसके साथ रह रहे कैदियों में डर का माहौल है, यही नहीं जेल के अधिकारी और कर्मचारी भी बेहद डरे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दे दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संपर्क में आए कैदियों का टेस्ट कर रही है।

कैदी को कोरोना आखिर कैसे हुआ

जेल प्रशासन इस बात को लेकर हैरान है कि चार साल से सजा काट रहे कैदी को आखिरकार कोरोना हुआ कैसे? मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ में हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल में सजा काट रहे इस कैदी के संक्रमित होने के बाद अन्य कैदियों की हिस्ट्री को लेकर फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023