CRICKET | खेल के सबसे बड़े पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित होंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, जानिए इससे पहले किन्हें मिल चुका है ये सम्मान

दिल्ली: क्रिकेटर रोहित शर्मा के फैन्स के लिए गुडन्यूज है। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज को खेल के सबसे सम्मान खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सरकार की ओर से इस बारे में आधिकारिक घोषणा भी कर दी गयी है।

आपको बता दें कि खेल रत्न भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार है। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्डस कमेटी ने क्रिकेटर रोहित शर्मा के अलावा रेस्लर वीनेश फोगाट, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए की है।

रोहित शर्मा खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले भारत के चैथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर(1998), एमएस धौनी (2007) और विराट कोहली (2018) को यह सम्मान दिया जा चुका है। रोहित शर्मा ने 2019 विश्वकप मंे शानदान प्रदर्शन करते हुए 648 रन बनाए थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023