DANEWADA BY- ELECTION | कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी सोनिया, राहुल और प्रियंका के साथ भूपेश बघेल होंगे मुख्य प्रचारक

रायपुर:

लम्बी मंत्रणा के बाद आज दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार प्रचार करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे बड़े नामो  के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छग कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हैं.

कांग्रेस की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यतः एआईसीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डॉक्टर चंदन यादव, सचिव एआईसीसी डॉक्टर अरुण और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुष्मिता देव, सांसद राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू, एआईसीसी संचार विभाग अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भक्त चरण दास, नगमा मोरारजी, टी एस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, डॉक्टर शिव कुमार डहरिया, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेड़िया, गुरु रूद्र कुमार, प्रेम सिंह, अमरजीत भगत, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम, लखेश्वर बघेल, रेख चंद, विक्रम मंडावी, संतराम नेताम, चंदन कश्यप, शिशुपाल शोरी, मनोज मंडावी और अनूप नाग शामिल हैं.

बता दें की BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूचि पहले ही जारी कर दी थी.

ये भी पढ़ें:- DANTEWADA BY ELECTION | ख़त्म हुई नामांकन वापसी की समय सीमा, ये होंगे बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारक, देखिये लिस्ट

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023