DANTEWADA | मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ग्रामीणों को बेदम पीटा, SP ने कहा- निर्दोष को मारना कायरता की निशानी

दंतेवाड़ा: मुखबिरी करने का अरोप लगाकर बोरपदरपारा में नक्सलियों ने कई ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी। सभी घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई की रात 10 से 15 नक्सली आए और ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए मारने लगे। निर्दोष गांववाले रहम की भीख मांगते रहे पर उनका दिल नहीं पसीजा। पुरूषों के प्राइवेट पार्ट पर बुरी तरह से मारा गया है, जिसके कारण वह चलने की स्थिति में नहीं है। वहीं महिलाओं को भी उनके मासूम बच्चों के सामने ही खूब मारा गया। घटना का पता चलते ही सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस विषय को लेकर अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सली पुलिस की मुस्तैदी से काफी डर गए हैं और बौखलाहट में अपना गुस्सा ग्रामीणों पर उतार रहे हैं। निर्दोष गांववालों को मारना उनकी कायरता को दर्शाता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023