DANTEWADA | लोन वर्राटू के तहत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हत्या, लूट और आगजनी के अपराध में थे शामिल

दंतेवाड़ा: राज्य सरकार की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आज 3 ईनामी नक्सली समेत 5 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली हत्या, लूट, पुलिस पर गोलीबारी करने जैसी अपराधी घटनाओं में शामिल थे। नक्सलियों ने बोदली कैम्प में सरेंडर किया है।

आपको बता दें कि सरकार की नीति लोन वर्राटू यानी घर वापसी को आपेक्षित सफलता मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 3 लाख से लेकर 1 लाख तक का इनाम रखा गया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जगदीश(LSG) डिप्टी कमांडर,3 लाख ईनामी), दिनेश(जनताना अध्यक्ष 1 लाख का ईनामी), लच्छू (LGOS सदस्य,1लाख का ईनामी) कमलेश और शिवनाथ नाम शामिल है। इन नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव और CRPF डीआईजी डीएन लाल के सामने आत्मसर्मपण किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023