HEALTH | खजूर का पानी है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, 5 गुणों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्लीः खजूर का सेवन तो हम सभी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी खजूर के पानी का सेवन किया है? हम में से बहुत से लोग खजूर भिगोकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन जिस पानी में उन्हें भिगोते हैं उसे फेंक देते हैं। जबकि उसमें खजूर में मौजूद पोषक तत्व काफी मात्रा में अवशोषित हो जाते हैं।

खजूर की तरह, यह खजूर का पानी भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसलिए आपको कभी भी इसे फेंकना नहीं चाहिए, बल्कि आपको हमेशा पहले खजूर का पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही खजूर का सेवन करना चाहिए, जिससे कि आपको इनका पूरा लाभ मिल सके। पोषक तत्वों की बात करें तो खजूर में डाइट्री फाइबर,पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन आदि मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जब आप पानी में भिगोकर खजूर रखते हैं, तो यह पोषण अवशोषित होता है।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल खजूर का बचा हुए ये पानी पीने से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं, इस लेख में हम आपको खजूर का पानी पीने 5 फायदे (khajoor ka pani peene ke fayde) बता रहे हैं।

सेहत के लिए खजूर के पानी के फायदे-

  1. शरीर को करे डिटॉक्स: शरीर में जमा टॉक्सिन, गंदगी और फ्री रेडिकल्स से लड़ने और उनका सफाया करे के लिए यह ड्रिंक बहुत लाभकारी है।
  2. शरीर को दे एनर्जी: जब आप सुबह खजूर के पानी का सेवन करते हैं, तो यह एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करता है। यह थकान और सुस्ती दूर करता है और ऊर्जावान बनाता है।
  3. त्वचा के लिए है लाभकारी है: शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के साथ ही यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है। जिसका सीधी असर आपकी त्वचा पर देखने को मिलता है। कील-मुंहासे और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगता हैं, साथ ही त्वचा में निखार आता है।
  4. पेट की गैस कर दूर: खजूर का पानी पीने से पेट की गैस दूर करने में मदद मिलती है। यह ब्लोटिंग और सूजन कम करने में भी लाभाकारी है। साथ ही आपके पाचन में भी सुधार करता है। पाचन दुरुस्त कर यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत प्रदान करता है।
  5. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है: खजूर का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है, ऐसा खजूर में मौजूद पोषण के कारण हो सकता है, क्योंकि पानी में भिगोकर रखने से उनका पोषक भी पानी में अवशोषित हो जाता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। जिससे यह आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी बन जाता है।

खजूर का पानी कैसे बनाएं और पिएं
इसके लिए बस आपको रात को सोने से पहले एक कप या बर्तन में 4-5 खजूर और 200ml पानी डालकर छोड़ देना है। उसके बाद सुबह खाली पेट पहले खजूर का पानी पी लें, फिर साथ-साथ खजूर भी खा लें। हालांकि आप खजूर बाद में भी खा सकते हैं।

हालांकि आप दिन में भी खजूर भिगो सकते हैं, लेकिन कम से कम 6 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखना जरूरी है, उसके बाद शाम को सेवन कर सकते हैं। हालांकि आपको 12 घंटे से अधिक समय तक खजूर भिगोने से बचें, क्योंकि इससे खजूर की किण्वन प्रक्रिया शुरु हो सकती है और यह पानी अल्कोहल में परिवर्तित हो सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023