ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर जानलेवा हमला, पुलिस अधिकारी ने सीने में गोली मार, हालत गंभीर

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के साथ बड़ी वारदात हुई है। उन्हें एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी। इस वारदात में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के मुताबिक, वो ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने उन पर गोली क्यों चलाई, यह वजह सामने नहीं आ पाई है। गोली उनके सीने पर लगी है।

जानकारी के अनुसार, झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक पुलिस अधिकारी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब वो ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वो जैसे ही कार से उतरे एएसआई ने उन पर फायरिंग कर दी।

पांच राउंड फायरिंग की

मीडिया रिपोर्ट है कि हमलावर ने नबी दास पर पांच राउंड फायरिंग की। गोली उनके सीने पर लगी है। घटना दोपहर सवा 11 बजे हुई थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना के बाद गुस्साए बीजेडी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023