Entertainment | सड़क हादसे में इस फेमस सिंगर की हुई मौत, फैंस और सितारों ने दी श्रद्धांजलि, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई: पंजाबी सिंगर दिलजान को पसंद करने वाले फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये सड़क हादसा मंगलवार सुबह अमृतसर (पंजाब) के करीब हुआ। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स और सितारे सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दिलजान की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारे गायक के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जब ये हादसा हुआ, तब दिलजान अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे।

दिलजान की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स और सितारे गायक दिलजान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर सुकशिंदर ने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- श्ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है। इस दुनिया से दिलजान की विदाई।श् सुकशिंदर के साथ ही मिस पूजा,सचिन अहूजा सहित कई सितारों ने दिलजान को श्रद्धांजलि दी है।

दिलजान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक अच्छा नाम थे। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी।दिलजान की हिट लिस्ट में आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर सहित कई और गीत शुमार थे। इसके साथ ही दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023