DELHI | किसको चाहिए आजादी – हम देंगे आजादी – यह लो आजादी : कहते हुए युवक ने JNU के छात्रों पर गोलियां दागी ; देखिये विडियो

नई दिल्ली: दिल्ली के जामिया क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया यूनीवर्सिटी के एक क्षेत्र को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। जिसके कारण वह घायल हो गया। इस घटना की सामने आई एक वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति पिस्तौल लहराता दिखाई दे रहा है। वह व्यक्ति यह कहता सुनाई देता है कि किसको चाहिए आजादी। हम देंगे आजादी। यह लो आजादी।

यह कहते हुए उस व्यक्ति ने जामिया मिलिया के छात्रों की ओर फायर किया। इससे शहदाब नाम का एक छात्र घायल हो गया। उसकी कलाई में गोली लगी। बाद में छात्रों ने हमलावर को पकड़ लिया। घायल छात्र को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई जब जामिया मिलिया के छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राजघाट की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने भी युवक को नहीं रोका।

गौरतलब है कि पिछले दिनों शाहीन बाग में एक व्यक्ति बंदूक लेकर धरना स्थल पर पहुंच गया। उस व्यक्ति ने धरना देने वालों को धमकाने का प्रयास किया कि अगर धरने से नहीं हटे तो लाशें बिछा दूंगा।जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023