BOLLYWOOD 98 साल की उम्र में ट्रेजडी किंग दीलिप कुमार का निधन, शाम को होंगे सुपुर्द-ए-खाक, पीएम से लेकर बड़े अभिनेताओं ने जताया शोक

मुंबई: अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया। वे 98 साल के थे। बॉलीवुड में ’ट्रैजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को ’मुगले आजम’, ’मधुमती’, ’देवदास’ और ’गंगा जमुना’ जैसी बेहतरीन फिल्में दीं और करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उनके निधन से पूरे देश उनका इलाज कर रहे पल्मोनॉजिस्ट डॉक्टर जलील पार्कर ने भी यह खबर दी। दिलीप कुमार हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे।

दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रही थीं। दिलीप कुमार को बीती 6 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। रिपोर्ट्स थीं कि उनके लंग्स में फ्लूइड इकट्ठा था जिसके ट्रीटमेंट के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद 29 जून को कुछ दिक्कत महसूस होने पर उन्हें फिर से हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाना पड़ा। उनके ट्विटर अकाउंट पर हेल्थ अपडेट दिया गया था जिसमें हालत में सुधार बताया गया था।

वहीं सायरा बानो ने भी मीडिया से कहा था कि उन्हें जल्द घर ले जाएंगी। लेकिन इस बार फैंस और करीबियों की लाख दुआओं के बाद भी दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा- ’’दिलीप साहब ने उभरते हुए भारत के इतिहास का सार प्रस्तुत किया। वह भारत के दिल में हमेशा जीवित रहेंगे।“

प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई किंवदंती के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। श्रद्धांजलि।

पीएम मोदी ने इस मुश्किल घड़ी में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। राहुल गांधी ने लिखा- दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया है, उसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करके दिलीप साहब के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हम अभिनेताओं के लिए वह हीरो थे। वे अपने साथ भारतीय सिनेमा का एक पूरा युग ले गए। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। शांति।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023