RAIPUR | पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन, लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे

रायपुर: दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र और चंद्रपुर के पूर्व विधायक संसदीय सचिव और ब्रेवरेज कार्पाेरेशन के अध्यक्ष रहे युद्धवीर सिंह का देहावसान हो गया है। वे लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे, और किडनी भी सुचारु काम नहीं कर रही थी। सुबह क़रीब चार बजे युद्धवीर का देहावसान हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक वे दिल्ली के इंस्टिट्यूट आफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में 15 दिनों से भर्ती थे। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू में ले जाया गया।

युद्धवीर सिंह के देहावसान के बाद उनके समर्थकों को करारा झटका लगा है। हमेशा जोश से भरे युवा नेता के जाने से पैलेस गहरे शोक में डूब गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जशपुर में किया जाएगा। समर्थकों में छोटू बाबा के नाम से लोक प्रिय युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष के रूप में की थी। जांजगीर जिले के चंद्रपुर विधान सभा सीट से विधायक और डा रमन सिंह मंत्री मंडल में संसदीय सचिव और छग बेवरेजेज कारपोरेशन के अध्यक्ष पद पर भी रहे। पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने शोक जताया है और इसे पूरे प्रदेश के लिए बेहद दुःखद बताया है।सांसद गोमती साय ने कहा एक युग का अंत हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा हमने युवा नेतृत्व खो दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023