JAGDALPUR | जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, कल के झड़प मामले में प्रस्तुत तीन आवेदनों के निष्पक्ष जांच की मांग

जगदलपुर: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक बस्तर से भेंट की। उन्होंने कहा कि कल तीन आवेदन कांग्रेस द्वारा बोधघाट थाने में दिए गए हैं। उनकी जांच कर एफआईआर दर्ज करने और भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लंबित अपराध अलग- अलग थानों में दर्ज हैं, उन पर तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक बस्तर से की है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि उक्त दोनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों का कहना है कि सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही भाजपा अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं तथा कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से चिंतित और बौखलाहट में उन्होंने गंदी ओछी राजनीति को जन्म दे दिया है। कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है।

जिस प्रकार उन्होंने महिलाओं के साथ अश्लीलता व अभद्रतापूर्ण गंदी-गंदी गालियां देकर अश्लील हरकतों के साथ जो व्यवहार किया वह शर्मनाक चिंताजनक है। महिलाओं का सम्मान समाज में मानव धर्म की पहली प्राथमिकता है। पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ऐसा अशोभनीय कृत किया जिससे पूरा शहर शर्मसार है। राजीव शर्मा ने कहा कि इसके पूर्व भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी के तर्ज पर आरटीओ कार्यालय में एक आदिवासी अधिकारी के नेम प्लेट पर काली पोतने जैसा प्रदर्शन किया था। जो संवैधानिक स्थिति के अनुकूल नहीं है। उस पर भी विभागीय अधिकारी द्वारा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। कई और भी मामले भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के थानों में लंबित हैं उन पर अतिशीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग कांग्रेस संगठन के द्वारा गई है।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में कमल झज्ज, सुशील मौर्य, जीशान कुरैशी, शहनवाज खान, अफरोजा बेगम, अनुराग महतो सहित कांग्रेस के पादाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023