Rape Case | डाॅक्टर ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से साथ किया दुष्कर्म, साथियों ने भी किया पीड़िता के साथ अनाचार

सरायपाली: किसी स्त्री को प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की वारदात छत्तीसगढ़ में इन दिनों बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला बलौदा चैकी से सामने आ रहा है। जहां एक चिकित्सक ने युवती को शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि चिकित्सक के दो साथियों ने भी उसके साथ अनाचार किया है।

पीड़िता के अनुसार डॉक्टर के दो और साथियों ने भी उसके साथ अलग-अलग जगह दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023