घरेलू काम करने वाली लड़की को जबरन घसीटा, लिफ्ट में जमकर पीटा, पीड़िता ने बताया- 6 महीने से बना रखा था बंधक

नोएडा: हाइराइज सोसायटी में नौकरानी के साथ लिफ्ट में मारपीट का मामला सामने आया है। लिफ्ट में एक महिला घरेलू काम करने वाली लड़की को जबरन घसीटते नजर आ रही है। नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी कराया।

पहले इस मामलें को समझें…
यह मामला नोएडा की क्लियो काउंटी सोसायटी का है। यह सेक्टर 120 में है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना कब की है। पुलिस ने शिकायत के अनुसार बताया कि मारपीट का आरोप शेफाली कौल नाम की महिला पर है। उसने 20 साल की युवती अनीता को अपने यहां 24 घंटे के एग्रीमेंट पर घरेलू काम करने के लिए रखा था। अनीता ने बताया कि शेफाली दिन-रात घर का काम कराती और मारती भी। जब भी अनीता घर जाने की कोशिश करती तो उसकी पिटाई करती। नौकरानी का आरोप है कि 6 महीने से उसे बंधक बनाकर रखा है।

CCTV फुटेज में क्या दिख रहा है
लिफ्ट में लगे कैमरे में यह महिला नौकरानी अनिता को जबरन लिफ्ट में घसीटते दिख रही है। नौकरानी उसके चंगुल से छूटने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह असफल रही। दोनों के बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हो रही है। अनिता के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। यह वीडियो 26 सेकेंड का है।

अनीता के परिजनों के मुताबिक, शेफाली उनकी बेटी के साथ जोर जबर्दस्ती करती थी, बेटी जब अपने घर जाने की कोशिश करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। उसका मोबाइल तक छीन लिया था। उसने कई बार भागने की कोशिश की लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023