DURG LOCKDOWN | सूनी हुई सड़कें, 900 जवान संभाल रहे हैं मोर्चा, 13 नाकेबंदी प्वाइंट भी बनाए

दुर्ग: कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक तबाही मचायी है। राजधानी और दुर्ग में सबसे अधिक संक्रमित पाए गए हैं। दुर्ग में आज से 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन घोषित कर दिया गया है। लाॅकडाउन के पहले ही दिन सड़के सूनी नजर आयी। हमेशा लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले मार्केट में भी विरानी छायी रही। पुलिस प्रशासन के अलावा सड़क पर कोई भी नजर नहीं आ रहा है।

चारों तरफ पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। इस बाबत एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि जिले में 900 जवानों की डयूटी लगाई गयी है। वहीं 13 राजपतित्र अधिकारियों को भी डयूटी पर लगाया गया है। 82 पेट्रोलिंग पार्टी को तैनात किया गया है। 13 सीमाओं पर नाकेबंदी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लाॅकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। जो बेवजह घूम रहे हैं उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023