KORBA | आठ साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले चाचा ने किया दुष्कर्म, गाय चराने गई नाबालिग लहुलहान हालत में मिली, आरोपी ने धमकी देकर कहा…

कोरबा: जंगल में गाय चराने गई आठ साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया। मासूम लहूलुहान स्थिति में घर पहुंची तो माता-पिता घबरा गए। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। मासूम के बयान के आधार पर बांगो पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक बांगो थाना क्षेत्र में रहने वाली 8 साल की एक मासूम शनिवार को गाय चराने जंगल गई थी। बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है और तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उसके साथ ही उसका पड़ोसी 15 वर्षीय नाबालिग भी गया था। जंगल में 15 वर्षीय नाबालिग ने मासूम से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए धमकाया।

इसके बाद लहूलुहान और बदहवाश स्थिति में मासूम घर पहुंची। उस समय माता-पिता खेत पर गए थे। जब वे शाम को लौटे तो बेटी के कपड़ों में खून और उसकी बदहवाश स्थिति को देखा तो चौंक गए। उन्होंने मासूम से घटना के बारे में पूछा तो वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। उसकी मां ने बात की, तब घटना की जानकारी दी।

हालांकि इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। डायल-112 की मदद से उसे देर रात बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर बांगो पुलिस पहुंची। पुलिस ने अपराध दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा एसपी संतोष सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पीड़िता का ही पड़ोसी है, जिसने घटना करना स्वीकार किया है। उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023