Kawardha | छेड़छाड़ के आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर बड़े भाई ने किया हमला, बल पहुंचने के पहले ही दोनों आरोपी हुए फरार

सूरज मानिकपुरी
रणवीरपुर।
एक महिला ने गांव में ही रहने वाले मनोज सिंह पर छेड़छाड़ करने का अरोप लगाया था। जिसके संबंध में पूछताछ करने पहुंची पुलिस पर आरोपी के बड़े भाई ने ही हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल रवाना किया, जिसकी भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके पर से फरार हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज सिंह की रणवीरपुर में मेडिकल दुकान है, जहां पुलिस छेड़छाड़ के मामले में जांच करने पहुंची थी। एएसआई कोदुराम नागवंशी के साथ एक महिला आरक्षक भी थी। मेडिकल स्टोर मंे आरोपी का बड़ा भाई मोहित सिंह ठाकुर मौजूद था। पुलिस ने जब उससे आरोपी के संबंध में बात की तो वह ताव में आ गया और पुलिस को ही गालियां देने लगा। यही नहीं उसने आरक्षक को मारने के लिए अपना बेल्ट भी निकाल लिया। आरक्षक ने तुरंत इसकी सूचना रणवीरपुर थाने मंे दी और अतिरिक्त बल भेजने की मांग की।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी गांव से फरार हो चुके थे। ए. एस. आई. कोदुराम नागवंशी ने थाने में अपराध क्र. 124 आईपीसी की धारा 294,186,353,332,212 पंजीबद्घ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहसपुर लोहारा पुलिस के द्वारा मामले के आरोपी मनोज राजपूत व मोहित सिंह राजपूत की तलाश जारी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023