Fraud : 62 के बुजुर्ग को ऑनलाइन दुल्हन ढूंढना पड़ा महंगा, ठगों ने झांसा देकर 53 हजार की लगाई चपत

बिलासपुर: 62 साल के एक बुजुर्ग मैट्रिमोनियल साइट पर अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहे थे। एक साइट का विज्ञापन देखकर संपर्क किया। ठगों ने भी जल्द दुल्हन दिलाने का झांसा देकर 53 हजार रूपयें की चपत लगा दी। जब कई दिन बीतने के बाद भी दुल्हन नहीं मिली और दिए नंबरों पर संपर्क करने पर फोन बंद मिले। तब जाकर बुजुर्ग ने सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय बुजुर्ग पिछले 5 साल से सोशल मीडिया पर सर्चिंग करते थे। इस दौरान उन्होंने एक सेवानिवृत्त महिला का बायोडाटा देखा। संपर्क करने पर एक लिंक खुला जो की द इंडिया मैट्रिमोनियल का था। उन्होंने उस साइट पर अपना बायोडाटा डाल दिया। साइट से बुजुर्ग के पास काॅल आया और रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई।

पहले तो 3 हजार रूपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिए गए। फिर कुछ दिन बाद काॅल करके जल्द दुल्हन दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उनकी शादी तय नहीं हो सकी। जब बुजुर्ग ने आए हुए नंबर पर कॉल किया तो वह बंद मिला।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023