Gariaband | तकनीकी खराबी होने से BSF हेलीकाॅप्टर की आपात लैंडिंग, ओड़िशा से रायपुर आ रहा था हेलीकाॅप्टर

गरियाबंद: गुरुवार दोपहर बीएसएफ हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया। जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ जवानों ने हेलीकॉप्टर की घेराबंदी कर दी। वहीं प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ओडिशा से रायपुर जा रहा था। इसी बीच सीआरपीएफ के दर्री पारा कैंप के पास उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की गई है। फिलहाल जवानों ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023