VIRAL POST | प्रेमिका की शादी में पहुंच गया एक्स-बाॅयफ्रेंड, फिर प्रेमिका ने जो किया, उसे देखकर हर कोई रह गया दंग

नई दिल्ली: आपकी शादी हो रही हो और अचानक आपका पूर्व प्रेमी वहां पहुंच जाए तो क्या होगा। शायद आप घबरा जाएंगे या फिर उससे नजरें चुराने लगगें। पर इससे ठीक उलट इंडोनेशिया में दुल्हन ने जो किया वह देखकर हर कोई हैरान हो गया। उस दुल्हन की शादी में जैसे ही पूर्व प्रेमी अपनी शुभकामनाएं देने पहुंचा, दुल्हन ने उसे गले लगा लिया। कुछ लोग ने इस दिलचस्प घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला कुछ यूं कि दुल्हन को बधाई देने के लिए जब एक्स बॉयफ्रेंड स्टेज पर पहुंचा और हैंडशेक के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन ने अपने पति से कहा- क्या मैं एक बार अपने एक्स को गले लगा सकती हूं। फिर क्या था पति के हां कहते ही दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के गले लग गयी। पति ने अपनी पत्नी के पूर्व प्रेमी से हाथ मिलाया और गले लगाया।

जैसे ही सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने दुल्हन के एक्स को गले लगाने की जमकर अलोचना की तो कुछ एक्स के साथ सहानुभूति दिखाने लगे। एक शख्स ने लिखा- आपके पति बेहतर के हकदार हैं। जबकि अन्‍य यूजर ने लिखा- वह कम से कम अनुमति तो मांग रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023