BOLLYWOOD | प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल का 80 साल की उम्र निधन, फिल्म बाॅबी से की थी बाॅलीवुड सिंगिंग की शुरूआत

नई दिल्ली: प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का गुरुवार 22 जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी। वह बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

नरेंद्र चंचल देवी मां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलिवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। नरेंद्र चंचल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। नरेंद्र चंचल का जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्होंने बॉलिवुड में गायकी की शुरुआत ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी से 1973 में की थी। इसके बाद बेनाम, रोटी कपड़ा और मकान और अवतार जैसी फिल्मों में उनके गाए गाने फेमस हुए है। इसके बाद उनके भजन गायकी में उन्होंने काफी नाम कमाया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023