AMBIKAPUR | एक लड़की के चक्कर में दो लड़कियों के गुटों की बीच जमकर मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

अंबिकारपुर: लड़की के प्यार के चक्कर में लड़कों के गुटों में टकराव, खून-खराबे के मामले तो कई बार सामने आते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक लड़के के प्यार के चक्कर में दो लड़कियों के गुट आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों ओर से लड़कियों में खूब गाली गलौज हुआ और बात मारपीट तक आ गई। इस जूतम पैजार में जमकर लात-घूंसे चले और एक दूसरे को चेन लेकर भी लड़कियों ने दौड़ाया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकारपुर में दो नाबालिक लड़कियों के गुटों में सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पहले तो लोग दूर खड़े लड़ाई का मजा लेते रहे, लेकिन जब मामला ज्यादा ही बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि बरम रोड पर बीचों बीच हुए इस हंमागे के कारण काफी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

लव ट्राइएंगल का है मामला 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का मामला पूरी तरह से लव ट्राइएंगल का है। लोगों ने बताया कि यहां के बरम पारा में रहने वाली लड़की एक लड़के से प्यार करती है। उसी लड़के से शक्ति पारा की रहने वाली लड़की भी प्यार करती है। इसी बात की जानकारी होने पर दोनों लड़कियां नाराज हो गईं और अपने-अपने गैंग की लड़कियों को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा कर बैठीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़कियों के हाथ में लोहे की चेन भी थी। कई लड़कियों ने एक-दूसरे को चेन लेकर दौड़ाया भी। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023